गर्मियों में छाछ का सेवन है लाभकारी इसके सेवन से आप रहते हैं स्वस्थ

 

आप में से बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्मियों बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं लेकिन भारत एकलौता ऐसा देश है जहां तीन प्रकार के मौसम होते हैं। अगर हम गर्मियों की बात करें तो बहुत से लोग छाछ का सेवन करते हैं कुछ इसे मट्ठे के नाम से भी जानते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके सेहत और शरीर को गर्मियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाती है। दही से तैयार छाछ का स्वाद गर्मियों में बहुत से लोगों को काफी पसंद होता है। आपको बता दें कि छाछ का सेवन बहुत लाभकारी है इसके साथ यह शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

 

छाछ में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको छाछ पीने के लाभों के बारे में बताएंगे गर्मी के दिनों में आप जितना अधिक तरल पदार्थ पीते हैं, उतना ही आप डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं। गर्मियों में कई हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जो आपको गर्मियों में होने वाली  बीमारियों से बचाती है। छाछ भी एक समान द्रव है, जो स्वादिष्ट और मानव शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

 

 

छाछ पीने के फायदे

 

 

छाछ डिहाइड्रेशन से बचाती है 

 

दही में नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर बनाया गया छाछ डिहाइड्रेशन से बचाता है। आपको बता दें कि इसमें समृद्ध मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, जिसके लिए छाछ एक अच्छा पेय पदार्थ है।

 

 

बवासीर में मिलता है आराम 

 

बवासीर होना आज के समय में बहुत आम बात है। लेकिन आपको शायद ये नहीं मालूम होगा की ऐसे में  छाछ पीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा और इससे आपका पाचन भी ठीक रहता और कब्ज से राहत मिलती है। आज के समय में लोगों के खान-पान में काफी तला और तीखा होता है जिसकी वजह से उन्हें बवासीर की समस्या होती है। लेकिन बवासीर को ठीक करने के लिए छाछ का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

 

छाछ एनीमिया में है फायदेमंद

 

जैसा की हम सब जानते हैं एनीमिया एक गंभीर बीमारी है, यदि आप या आपके जानने वाला व्यक्ति इससे पीड़ित हैं, तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं आपको रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना है इससे आपको कुछ ही दिन में फायदा मिलने लगेगा।

 

 

पेट की जलन को कम करता है 

 

यदि आप ज्यादा भोजन करने के बाद पेट फूला हुआ महसूस करते हैं, तो एक गिलास छाछ आपकी समस्या को कम कर सकती है और पेट की गर्मी को भी कम करती है। अदरक, जीरा और धनिया के साथ मिश्रित छाछ पीने से पाचन शक्ति ठीक से काम करती है। इसके अलावा, छाछ भोजन से तेल और वसा को साफ करने में भी कुशल है। ज्यादातर लोग हैवी खाना खाने के बाद सुस्ती महसूस करते हैं, लेकिन भोजन के बाद एक गिलास छाछ आपके सुस्ती को दूर करती है, इसके साथ ही यह आपको ताजगी से भरा महसूस कराती है।

 

 

रक्तचाप रहता है नियंत्रित 

 

अध्ययन बताते हैं कि छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन मौजूद होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा, छाछ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं। इसमें मौजूद विशेष प्रोटीन रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से छाछ पीने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।

 

 

कोलेस्ट्रॉल से रहता है नियंत्रित 

 

छाछ कोलेस्ट्रॉल को कम करने और नियंत्रित करने के लिए एक प्राकृतिक उपचार है। इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए बहुत प्रभावी हैं। यहां तक कि आयुर्वेदिक ग्रंथों ने भी इसके सेवन की गुणवत्ता को अच्छा बताया है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

 

 

एसिडिटी नहीं होती है

 

छाछ एसिडिटी या पेट में किसी अन्य गड़बड़ी को शांत करने का काम करता है। इसके लिए आप चाहें तो इसमें सेंधा नमक, जीरा और काली मिर्च जैसे मसाले मिलाएं और उसके बाद इसका सेवन करें। यह एसिडिटी के कारण होने वाली पेट की जलन को आसानी से शांत करता है। इसके साथ ही यह मसालेदार या तैलीय भोजन से होने वाली पेट की समस्याओं को भी दूर करता है।

 

 

कब्ज से मिलता है छुटकारा

 

छाछ एक प्राकृतिक औषधि है, जिसका उपयोग कब्ज जैसी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। गलत भोजन और समय से पहले खाना पाचन तंत्र को खराब कर देता है, जिससे कभी-कभी दस्त या कब्ज हो सकती है। इस स्थिति को कम करने के लिए नियमित रूप से छाछ का सेवन करें। यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो आप एक गिलास छाछ ले सकते हैं, जिससे आपको मल त्याग करने में आसानी होगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।