जाने दही (Curd) खाने के फायदे, यह आपको कितना स्वस्थ रखता है

 

ऐसे बहुत कम लोग हैं जिन्हें ठंडा और स्वादिष्ट दही (Curd) पसंद नहीं होती? लेकिन जब आपको इसे खाने के फायदे पता चलेंगे तो आप खुद इसका सेवन करने लगेंगे वैसे ये तो सच है कि दही को किसी भी चीज के साथ खाएं, इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। दही न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यही कारण है कि सभी आहार विशेषज्ञ इसे अपनी सूची में शामिल करते हैं।

 

ये तो सभी को मालूम है की दूध और दूध से बने उत्पाद काफी पौष्टिक होते हैं। लेकिन दही पहले स्थान पर आता है। दही के साथ खाया गया  भोजन बहुत आसानी से पच जाता है और उस भोजन के विटामिन और प्रोटीन आसानी से आपके रक्तप्रवाह में मिल जाते हैं। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। आज हम आपको दही खाने के फायदे बताएंगे।

 

दही को ‘संपूर्ण आहार’ कहा जाता है। अगर हु भारतीय की बात करें तो यह उनकी थाली में जरूर देखने को मिलेगा लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें दही खाना रोज पसंद है। यह हमारी थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही पौष्टिक भी है, जो हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में बहुत मदद करता है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार, दही में ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं।

 

 

स्वास्थ्य के लिए दही खाने के फायदे

 

त्वचा के लिए हैं फायदेमंद

 

आपको यह जानकर हैरानी होगी की दही खाने से त्वचा को बहुत लाभ होता है आप चाहें तो बैडम ऑयल के साथ शहद, दही मिलाकर चेहरे और त्वचा पर भी लगा सकते हैं। दही आपकी त्वचा को और भी निखारता है। दही इम्युनिटी भी बढ़ाता है। दही को गुलाब जल और हल्दी में मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है।

 

पेट को ठंडा रखें

 

दही का सेवन गर्मियों के दिनों में काफी बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में दही से बनी लस्सी और छाछ पेट को ठंडा तो रखती ही है इसके साथ ही साथ यह पेट से जुड़ी समस्या को भी खत्म करने में मदद करती है। जिन्हें पेट से जुड़ी समस्या होती है उन्हें दही का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, पेट की गर्मी को शांत करता है। आप दही को चावल के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे पेट स्वास्थ्य रहता है, दस्त की समस्या नहीं होती है।

 

मुंह के छालों से राहत मिलती है

 

दही मुंह के छालों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यदि आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो दही का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।  छालों को दूर करने के लिए यह बहुत प्रभावी घरेलू नुस्खा है जिसे करने के लिए आपको कुछ ख़ास नहीं करना है। दही की छाछ बनाएं और फिर कुल्ला करें, आपके मुंह के छालों की जलन से आराम मिलेगा और वह ठीक होने लगेंगे।

 

दांत और हड्डियां मजबूत रखें

 

आपको बता दें की दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। इससे हड्डियों का विकास भी तेजी से होता है। दांत, नाखून, मांसपेशियां स्वस्थ रहती है जब आप नियमित रूप से दही खाते हैं, तो आप पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं।

 

यह तनाव को कम करता है

 

अगर आप दही खाते हैं तो आपको इसके फायदे पता होंगे लेकिन आपको शायद यह जानकर हैरान हो जाएंगे की इससे आपको ऊर्जा भी मिलती है। इसके अलावा, आपकी दिन भर की थकान भी गायब हो जाएगी। दही या छाछ का सेवन सीधे हमारे मस्तिष्क से संबंधित है। दही का सेवन करने वालों में तनाव की शिकायत कम होती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ हर दिन दही खाने की सलाह देते हैं। दही खाने से तनाव कम होता है, घबराहट दूर होती है।

 

दिल को स्वस्थ रखता है

 

दिल की बीमारी या उच्च रक्तचाप से बचाने में दही बहुत लाभदायक माना जाता है । दही शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। दही में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियों को रोकने की भरपूर क्षमता होती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन को सही रखता है।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।