त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए क्या खाएं

 

 

क्या आपको मालूम है की त्वचा को जवान बनाए रखने के क्या खाएं, जिससे आपको त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या ना हो। इसका ख्याल महिलाओं को ज्यादा होता है कि वो अपनी त्वचा को जवान कैसे रखें। आपको बता दें की जब आप एक उचित पोषण लेते हैं, तो आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

 

आप जो भी खाते और पीते हैं, वह वास्तव में आपको कई बीमारी को दूर करने में आपकी मदद करता है। आपको जवान रहने के लिए  ऐसी चीजों  करना चाहिए जो विभिन्न तरह के एंटीऑक्सिडेंट, प्रोबायोटिक्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड में भरपूर होते हैं।

 

त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्या ज्यादातर लोगों को बदलते मौसम के दौरान होती है जैसे कि ठंड के मौसम में त्वचा बहुत रूखी और बेजान हो जाती है। जबकि गर्मियों के मौसम में तेज धुप में त्वचा काली होने लगती है। ऐसे में आप त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए क्या खाएं आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थो के बारे में बताएंगे।

 

 

 

त्वचा को जवान रखने के लिए करें इन चीजों का सेवन

 

 

ग्रीन टी

 

आपको बता दें की ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होती है ये आपके शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालती है। ये आपके चयपाचय को भी अच्छा रखती है आपको रोजाना तीन कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको त्वचा से जुड़ी समस्या नहीं होती है
ग्रीन टी में विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो मधुमेह, इंसुलिन, सूजन और हृदय रोग से लड़ने में आपकी मदद करता है।

 

 

 

डार्क चॉकलेट

 

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो आपको त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। शोध बताते हैं कि यह रक्तचाप को कम करती है, ये आपके इंसुलिन को बढ़ा सकता है, लेकिन ये आपके रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाए रखती है। चॉकलेट में फ्लेवेनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज से होने वाले नुकसान से बचाता है। हालांकि, आज के समय में विभिन्न प्रकार की चॉकलेट मिलती है लेकिन आपको केवल डार्क चॉकलेट का ही सेवन करना चाहिए।

 

 

 

ब्लूबेरी

 

ये काले बेरी आपको स्वस्थ रखने के साथ साथ आपकी त्वचा की भी रक्षा करती है। दरअसल हाल ही में हुए एक शोध में ये पता चला जय की ये कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। ब्लूबेरी आपको कई चीजों से बचाती है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं ये आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है।

 

 

 

कॉफी

 

यदि आप बेहतर स्वास्थ्य के लिए कॉफी पीते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है आपको गर्मियों में नियमित रूप से कॉफी का सेवन करना चाहिए।  दरअसल कॉफी पर हुए एक अध्ययन में ये पता चला है कि जो लोग इसका सेवन करने से मृत्यु दर में कमी होती है। यह आपकी आयु को तीन साल तक बढ़ा देती है। कॉफी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है.

 

 

 

टमाटर

 

टमाटर आपको कैंसर से भी बचाता है और यह आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है। टमाटर के सेवन से आपकी त्वचा जवान बनी रहती है। इसमें लाइकोपीन होता है जो आपकी त्वचा को नुकसान होने से बचता है। लाइकोपीन में एक प्रकार का कैरोटेनोइड होता है जो आपको हृदय रोग, स्ट्रोक और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है  और इसके खतरे को कम करता है। इस पर हुए एक अध्ययन से पता चलता है कि टमाटर का नियमित सेवन आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

 

 

 

फ्लेक्स सीड्स

 

फ्लेक्स सीड्स के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ हैं। ये आपको स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करता है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता हैं। ये रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है और ये इसका सबसे अच्छा स्रोत भी हैं, ये आपकी त्वचा को सूरज के किरणों से भी बचाती है।

 

 

 

एवोकाडो

 

एवोकाडो हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें फाइबर और कई विटामिन और खनिज पदार्थो से भरपूर होता है। आपको बता दें की इन्हें पॉलीहाइड्रोक्सिलेटेड फैटी अल्कोहल का नाम भी दिया गया है। ये आपके शरीर को सूजन से बचाता है, आपकी त्वचा को धूप से बचाता है और त्वचा को इन्फेक्शन से बचाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड वसा और एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन मौजूद होता है।

 

 

 

ब्रॉकली

 

ब्रॉकली का सेवन हाल ही में भारत में भी काफी बढ़ा है दरअसल यह फूलगोभी की एक प्रजाति है। यह विटामिन सी और फाइबर की मात्रा भरपूर है, यह एक प्रकार की फूलगोभी है जिसके फूल और तने दोनों ही हरे रंग के होते हैं। इसे खाने से न केवल वजन नियंत्रित में रहता है, बल्कि यह आपके हार्ट फेलियर के खतरे को भी कम करता है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। ये आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में आपकी मदद करता है, इसीलिए आप भी इसका सेवन करना शुरू कर दें।

 

 

ये सभी चीजें आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे और आपकी त्वचा की सुरक्षा भी करेंगे। यदि आपको त्वचा से जुड़ी समस्या ज्यादा होती है, तो आपको इन सभी चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। उसके बावजूद आपको अगर त्वचा से जुड़ी समस्या होती है तो आप हमारे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।