जाने चेहरे पर ग्लो लाने के आसान तरीके

स्वस्थ और चमकता चेहरा किसे पसंद नहीं है? हर महिला यह चाहती है की उसका चेहरे पर ग्लो बना रहे। लेकिन आज के समय में प्रदूषण इतना बढ़ गया है की उसकी वजह से चेहरे की त्वचा को बहुत नुकसान होता है। लेकिन आप अपने कुछ रूटीन में बदलाव करके इसे ठीक कर सकते हैं। जैसे सही समय पर सोने से, सही आहार का सेवन करना, व्यायाम करने और सही प्रकार की फेस क्रीम लगाने से आप एक चमकती हुई त्वचा पा सकते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर कोई इस दिनचर्या का सही तरीके से पालन करें। यदि आपके पास यह सब करने का समय नहीं है तो आज हम आपको चेहरे पर ग्लो लाना के लिए आसान तरीके बताएंगे। आपको कुछ चीजों का सेवन करना होगा  जिससे आपकी त्वचा चमकने लगेगी।

 

आज के समय में बहुत से लोग अपने चेहरे पर ग्लो लेन के लिए रासायनिक उत्‍पादों का इस्तेमाल काफी करते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता नहीं है कि प्राकृतिक रूप से भी आप अपने चेहरे और त्‍वचा पर ग्लो ला सकते हैं। आज हम आपको ये बताएंगे की चेहरे पर ग्लो लाने के लिए क्या खाना चाहिए।

 

 

 

जाने चेहरे पर ग्लो लाने के क्या खाना चाहिए

 

 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

जब चेहरे पर ग्लो लेन की बात आती है तो हरी पत्तेदार सब्‍जीयां इसके लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। क्‍योंकि इनमें एंटीऑक्‍सीडेंट और आवश्‍यक विटामिन की काफी अच्‍छी मात्रा पाई जाती है इतना ही नहीं यह आपके शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्‍जीयां में सभी प्रकार के प्रोटीन और खनिज पदार्थ भी होते हैं। इस प्रकार की हरी पत्‍तेदार सब्‍जीयों में पालक, स्विस कार्ड (Swiss chard), मूली के पत्‍ते, सरसों के पत्‍ते, सलाद, धनिया, अजमोद, ब्रोकोली और अन्‍य कई तरह की पत्‍तेदार सब्जियां आती हैं। ये सभी सब्जियां चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करती हैं। इसके अलावा ये आपकी त्‍वचा के रंग को साफ रखने में भी मदद करती है। आप इनका सेवन कच्‍चा या इन्हें पकाकर या सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

 

 

गाजर

gajar ka juice piye

आप अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें की गाजर खाने के फायदे बहुत है। क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। गाजर में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। ये सभी चेहरे पर ग्लो और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा, वे त्वचा को सूरज की किरणों से भी बचाती है। जो लोग गाजर का नियमित सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं।

 

 

मक्खन और दही

मक्खन और दही का उपयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है चेह्कर पर ग्लो लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें की मक्खन और दही में प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन, अवशोषण और उत्सर्जन में काफी मदद करते हैं। चेहरे पर ग्लो के लिए आपको अपना पाचन तंत्र अच्छा रखना चाहिए अगर आप इन दोनों का सेवन अपनी आंतों में कोई समस्या नहीं होने देता है, तो इससे आपकी त्वचा भी चमकती रहती है। इस दौरान आपकी त्वचा में किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा भी नहीं होता है। आप अपनी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए कई सौंदर्य उत्पादों में दही का उपयोग करते हैं। इसके लिए आप दोपहर में और रात के खाने के बाद दही का सेवन कर सकते हैं इससे आपकी पाचन शक्ति भी बेहतर रहती है।

 

 

करेला

यदि आप करेले का सेवन नहीं करते हैं तो आपको ये जरूर करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर स्वास्थ्य खराब होने पर आपको उसमे सुधार करने के लिए कड़वी दवाओं का सेवन करना पड़ता है। बिल्कुल उसी तरह करेला भी चेहरे पर ग्लो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह सभी त्वचा की समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। यह आपकी त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की एलर्जी को दूर करता है। करेला में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा यह लीवर और आंत को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह चेहरे पर ग्लो करने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्या को भी खत्म करता है।

 

 

 

कीवी

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए विटामिन सी काफी फायदेमंद होता है। अपने आहार में विटामिन सी की अच्छी मात्रा लेनी चाहिए यते आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसके सेवन से आप झुर्रियों में कमी देखेंगे, बल्कि चेहरे का सूखा पन भी दूर होता है। जिनकी स्किन ड्राई होती है उन्हें विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए। यदि आप अपने शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी चाहते हैं, तो आप कीवी का सेवन करना चाहिए।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।