
इस दुनिया में लगभग प्रत्येक व्यक्ति हर समय किसी न किसी रोग से घिरा हुआ हैं रोगो को ठीक करने के लिए सभी को डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक हैं परंन्तु इसी के साथ शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए जिसके लिए व्यायाम करना आवश्यक होता हैं। जो लोग रोजाना व्यायाम और योग करते हैं वह कभी आसानी से बीमार नहीं होते तथा उनके शरीर में स्फूर्ति और तंदुरुस्ती बनी रहती हैं। सही प्रकार से व्यायाम करने पर व्यक्ति पूरी तरह से फिट रहता हैं तथा मन और मुख हमेशा ऊर्जावान रहता हैं।
मनुष्य को अगर अपना शरीर स्वस्थ रखना हैं उसके लिए व्यायाम करना आवश्यक होता हैं जो व्यक्ति नियमित रुप से व्यायाम करता हैं वो शारीरिक शक्तिशाली रहता हैं। जिन लोगो का काम भागदौड़ वाला होता हैं उन्हें योग जरूर करना चाहिए ताकि उनके शरीर में फुर्ती रहे और वे सारे काम मन लगाकर अच्छे से कर पाए। योग के लिए आसपास के पार्क तथा योग केंद्र में जाना चाहिए जिससे शरीर में फुर्ती के साथ -साथ शरीर को ऑक्सीजन और ताज़ी हवा प्राप्त हो।
अगर स्वास्थ्य अच्छा रहता है तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति रहती है। स्वास्थ्य से ज़्यादा कीमती चीज़ और कुछ नहीं है। व्यायाम सभी को करना चाहिए ताकि जीवन में किसी भी रोग से लड़ने की क्षमता बनी रहे और रोगमुक्त जीवन व्यतीत कर सके। यदि हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहेगा तो हमारे सारे काम आसानी से होंगे क्योकि किसी नहीं काम को करने के लिए सबसे ज़रूरी स्वस्थ और मानसिक रूप से ठीक होना चाहिए।
व्यायाम के लाभ क्या-क्या होते हैं ?
व्यायाम के निम्नलिखित लाभ होते हैं –
- व्यायाम हमारे जीवन को एक तरह से सरल बनाता हैं।व्यायाम करने से रक्त का संचार सुचारु रूप से हो जाता हैं।
- मानव मन को शक्ति प्रदान करने के लिए व्यायाम की अहम् भूमिका होती हैं।
- इससे शरीर को ऑक्सीजन प्राप्त होता हैं और फेफड़े मजबूत होते हैं।
- शरीर की मांसपेशिया और हड्डिया मजबूत रहती हैं।
- व्यायाम के दौरान शारीरिक अंगो के सक्रीय रहने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- व्यायाम से थकान, बीमारी एवं अन्य समस्या का समाधान संभव है।
- व्यायाम करने से आलस्य दूर होता है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है।
व्यायाम का महत्व क्या हैं ?
- व्यायाम सभी के लिए बहुत मह्त्वपूर्ण होता हैं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए व्यायाम आवश्यक और फायदेमंद होता हैं इससे कई बीमारियाँ दूर होती हैं तथा शरीर में कमजोरी भी नहीं रहती हैं।
- जो व्यक्ति खेल-कूद तथा अन्य किसी गतिविधियों में रूचि रखते हैं तो उनके लिए व्यायाम करना अच्छा होता हैं ताकि वह अपनी रूचि में आगे बढ़े और हर चुनौती के लिए फिट रहे।
- बच्चों की शारीरिक वृद्धि और विकास के लिए व्यायाम बहुत महत्व रखता हैं।
- रोजाना व्यायाम करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी सामान्य किया जा सकता है। व्यायाम करने से शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
- व्यायाम शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी साबित होता है। तनाव, सिर दर्द और डिप्रेशन जैसी कई समस्याओं को नियमित व्यायाम की मदद से कम या ठीक किया जा सकता है।
- सुबह जल्दी उठकर अपना आसपास के पार्क में जाकर खुली हवा में योग करने से ऑक्सीजन मिलता हैं और मानसिक तनाव दूर होता हैं।
व्यायाम करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
व्यायाम करते समय कुछ बाते ज़रूर ध्यान रखनी चाहिए। व्यायाम इस तरह का करना चाहिए की शरीर के सभी अंगो का सही ढंग से व्यायाम हो। कभी ऐसा होता है की शरीर के कुछ अंगो पर जोर पड़ने से वह पुष्ट हो जाती हैं परन्तु अन्य अंग कमजोर हो जाते हैं। व्यायाम के समय जब सांस फूलने लगे तो व्यायाम करना बंद का दे ताकि कोई परेशानी न हो। शरीर को टेड़ा मेडा करने से नशो के टेड़ा होने का डर रहता हैं इसलिए व्यायाम संभलकर करें तथा व्यायाम ऐसी जगह पर करना चाहिए जहा वायु और प्रकाश हो। सभी को व्यायाम की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए ताकि वह रोजाना नियमित रूप से हो पाए।
Disclaimer: GoMedii एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।