पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के आसान और सुरक्षित नुस्खे

आज के समय की बदलती दिनचर्या में जिस तरह से लोगों का रहन-सहन परिवर्तित होने लगा है उसी तरह से बीमारियों ने भी अपने डेरा उनके घरों की ओर कर लिया है। जिससे लोग पेट दर्द, तनाव, गैस का बनना इन्हीं बीमारियों से परेशान रहने लगे हैं। इनमे ज्यादातर लोग पेट के फूलने की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ये बीमारी काफी कष्टप्रद होती है। वैसे तो पेट के फूलने की समस्या माहवारी के शुरूआती दिनों में काफी देखी जाती थी पर यह अब बीमारी ही बन चुकी है। पेट फूलने का सबसे प्रमुख कारण होता है असंतुलित दिनचर्या। जिसमें खाने को एक निश्चित समय ना होने के कारण लोग इस समस्या से पीड़ित हो रहे है।

 

 

 

 

पेट फूलने के कारण-

 

 

 

अक्सर पेट फूलने का मुख्य करना गैस होती है लेकिन गैस के आलावा भी पेट फूलने के कई कारण हो सकते है जैसे कब्ज, गलत आहार, जल्दी जल्दी खाना, खाना खाते समय बात करना , गैस ना निकलना , अपच , खाना के साथ अधिक पानी पीना, पेप्टिक अल्सर आदि।

 

 

 

थॉइराइड प्रॉबल्स

 

अंडर एक्टिव थाइरॉइड हॉर्मोन में प्रर्याप्त मात्रा में हॉर्मोन नहीं बन पातेहै।जिस वजह से शरीर का मेटॉबालिज्म स्लो हो जाता है और पेट फूलने लगता है।

 

 

 

पुरी नींद न लेना

 

एक शोध में पाया गया है कि 5 घंटे से कम नींद लेने से मोटापा बढ़ने लगता है।

 

 

 

पेट में बैक्टीरिया

 

डाइडेस्टिव स्ट्रेक में मौजूद कुछ बैक्टीरिया पेट में इंफैक्शन का कारण बनते है,जिस से पेट भूलने लगता है।

 

 

 

पानी जमा होना

 

एडिमा की बीमारी में पेट में पानी जमा होने लगता है।जिस वजह से पेट फूलने लगता है।

 

 

 

स्ट्रेस

 

स्ट्रेस के कारण शरीर में कार्टिसोल नामक हॉर्मोन ज्यादा बनता है,जो पेट के भूलने की वजह बनता है।

 

 

 

स्लो मेटॉबालिज्म

 

मेटॉबालिज्म स्लो होने के कारण फैट बर्न नहीं हो पाती और पेट के आसपास जमा होने लगती है।

 

 

 

 

 

पेट फूलने की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

 

 

 

अजवायन

 

शायद ही ऐसा कोई घर हो जहा आजवायन को प्रयोग नहीं होता हो। पेट फूलने के कारण मनुष्य को बेचैनी और घबराहट तक होने लगती है। अकसर लोगों की शिकायत रहती है कि ज्यादा खाना खा लने क कारण पेट फूल गया है। ऐसे में आप थोड़ी सी अजवायन को सेंधा नमक के साथ अच्छी तरह चबाएं। इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। इससे पेट में गैस से जल्दी राहत मिलेगा।

 

 

 

गुनगुने पानी का उपयोग

 

गर्म पानी का इस्तेमाल हम कई चीजों के लिए करते है लेकिन पेट के सूजन या पेट फूलने पर यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको पेट में भारीपन या फूलने जैसा अहसास होता है तो यह गर्म या गुनगुने पानी से ठीक हो सकता है।

 

 

 

सौंफ

 

सौंफ के बीजों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये पेट के दर्द, गैस की जलन और पेट फूलने की समस्या से आपको निजात दिलाने की क्षमता रखते हैं। यह हाजमे की प्रणाली की मांसपेशियों की अकडन को दूर करके आपके पेट का फूलना ठीक करते हैं।

 

 

 

दही

 

दही में बैक्‍टीरिया होता है, जिससे पाचन तंत्र हमेशा ठीक रहता है तथा खाना भी हजम हो जाता है। गर्मियों के दिनों में दही का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती और पेट नहीं फूलता।

 

 

 

गर्म नींबू पानी

 

जादातर केसों में पेट फूलने का मुख्य कारण गैस बनाना होता है इसे दूर करने के लिए आप नीबू पानी पी सकते है अगर आप हल्का गर्म नीबू पानी पियेगें तो जल्दी ही गैस पास हो जाएगी और पेट में गैस बनना भी बंद हो जायेगा।

 

 

 

केला

 

केले में पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व प्राचुर मात्रा में पाया जाते है। केले में पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लॉटिंग सोडियम की मात्रा को शरीर में नियमित करने का काम करता है। जिससे पेट फूलने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

 

 

खाने के बाद अदरक की चाय

 

खाना खाने के बाद रात को अदरक की बिना दूध वाली चाय पीना चाहिए। यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूजन को भी कम करते हैं।

 

 

 

 

इससे सम्बंधित किसी भी समस्या का इलाज कराना चाहते हैं, या कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। इसके अलावा आप प्ले स्टोर (play store) से हमारा ऐप डाउनलोड करके डॉक्टर से डायरेक्ट कंसल्ट कर सकता हैं। आप हमसे  व्हाट्सएप(+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।