शिवलिंगी क्या है, जाने इसके सेवन करने के फायदे

हर महिलाएं अपने जीवन काल में एक बार माँ बनने का सुख पाना चाहती है यदि आप गर्भधारण करना चाहती हैं, तो आपको शिवलिंग के बीज इसमें बहुत मददगार साबित होंगे। ये न केवल बांझपन की समस्या को दूर कर सकते हैं बल्कि आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ टाइफाइड जैसे गंभीर बुखार को भी ठीक कर सकता है यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल शिवलिंगी को संस्कृत में शिवली, पालिंद्रा कहा जाता है, वहीं अंग्रेजी में इसे ब्रायोनिया लैकिनोसा (Bryonia laciniosa) के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि शिवलिंगी के रूप में जानी जाने वाली यह प्रमुख जड़ी बूटी स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद है। लेकिन उससे पहले यह जानना जरुरी है कि शिवलिंगी क्या है?

 

 

शिवलिंगी क्या है? (What is Shivlingi in Hindi)

 

शिवलिंगी एक प्रकार का पौधा है यह बारिश के दिनों में काफी जगह पाया जाता है। इसकी बेल की कई शाखाएँ बरसात के मौसम में विकसित होती हैं। इसका तना चिकना, चमकदार और शाखाएँ पतली, धारीदार और रेशेदार वाली होती हैं।

आपको बता दें कि इसकी पत्तियाँ करेले की पत्तियों जैसी दिखती हैं, ऊपर से हरी और खुरदरी दिखने वाली और नीचे से चिकनी होती हैं। इसके फूल छोटे और हरे-पीले रंग के होते हैं। इसके फल गोलाकार, चिकने, और उनपर सफेद धारियों की रेखाएं होती हैं। इसके कच्चे फल हरे रंग के होते हैं लेकिन जब यह पक जाते हैं तो इनका रंग लाल हो जाता है। इसके बीज भूरे रंग के होते हैं और शिवलिंग के आकार के समान होते हैं। इसके फल जब सुख जाते हैं तो इसके बीज आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

 

 

शिवलिंगी बीज के सेवन करने के फायदे ? (Benefits of consuming Shilingi seeds in Hindi)

 

 

 

वजन कम करता है

 

vajan ghatane ke liye kya karen - GoMedii

 

यह आपकी बॉडी मास इंडेक्स को सही रखता है और शरीर के वजन को कम करने में बहुत एहम भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोमानस इसके लिए जिम्मेदार हैं। अपने मोटापे को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

 

 

कब्ज की समस्या को दूर करता है

 

 

 

हम जिस जीवन शैली में रह रहे हैं या असंतुलन आहार के कारण कब्ज अक्सर एक समस्या बन जाता है। ऐसी स्थिति में, वे नहीं जानते कि इस समस्या को दूर करने के लिए आपको इसका सेवन करना चाहिए वे कौन सी दवाएं लेते हैं। यदि आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और आपको बार-बार कब्ज होती है, तो शिवलिंगी के बीज का सेवन इस समस्या को दूर कर देगा। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

 

 

 

यौन शक्ति बढ़ाता है

 

 

sex-life-active-hai-toh-maut-ka-khatra-kam-in-hindi

 

 

यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है, यह टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के साथ-साथ यौन शक्ति बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें की यह पुरुषों के यौन अंगों को बहुत लाभ देता है। यह न केवल स्पर्म काउंट बढ़ाता है बल्कि स्पर्म सेल्स में को बढ़ाकर स्पर्म फ्लूड में न्यूट्रिशनल लेवल को बढ़ाता है। यह काम इच्छा और योन क्षमता के लिए भी फायदेमंद है।

 

 

 

 

महिला बांझपन में लाभकारी

 

 

garbhpat kyu hota hai in hindi

 

 

यह महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन से पुत्र प्राप्ति के साथ-साथ संतान को स्वस्थ और तेजस्वी बनाने के लिए भी किया जाता है। शिवलिंगी बीज एक प्राकृतिक चीज है जिसका सेवन महिलाएं कर सकती हैं। इससे उनके हार्मोन संतुलित रहते हैं। यह स्वाभाविक रूप से बांझपन के इलाज में मदद करता है।

 

 

बुखार कम करता है

 

 

Dr. Amit Sachdeva kya hai viral fever ke lakshan or bachne ke upay in hindi

 

 

आपको बता दें कि शिवलिंगी के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो न केवल बुखार को दूर करते हैं बल्कि यह शरीर दर्द में भी राहत देता है। इसमें बुखार-रोधी गुण होते हैं जो बुखार से राहत दिला सकता है और टाइफाइड की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। आज कल बाजार में शिवलिंगी पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है। इसके सेवन से पेट की सूजन को कम किया जा सकता है। तो ये हैं शिवलिंगी बीजे के फायदे लेकिन आपको इसका सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना है।

 

दरअसल शिवलिंगी के बीजों का उपयोग करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह कर लेनी चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंगी के बीज की मात्रा के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। क्योंकि किसी भी चीज की अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।