उन चार दिनो में महिलाओं को क्या खाना चाहिए?

हर महीने युवा लड़कियों और महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। उन चार दिनों में महिलाओं और युवा लड़कियों को अपना बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती है और यह समय उनके लिए बहुत कष्ट दाई होते है।

 

जी हाँ हम बात कर रहे है पीरियड्स के दिनों में होने वाली परेशानियों के बारे में और आज हम आपको बताएंगे की आप उन चार दिनों में क्या खाएं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहे। पीरियड्स के दौरान बहुत सी ऐसी महिलाएं और युवा लड़कियां होती है जिन्हें ये नहीं पता होता है की उन्हें उस दौरान क्या खाना चाहिए।

 

 

 

पीरियड्स क्या है?

 

 

यह समस्या हर महीने 9 से 12 साल की उम्र से शुरू होकर 50 साल या उससे अधिक उम्र तक रहती है। दरअसल यह न केवल महिला की प्रजनन क्षमता को दर्शाता है बल्कि उसके स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। आपको बता दें की किसी भी महिला या युवा लड़की में मासिक धर्म सामान्य तौर पर 5 दिनों तक रहता है, लेकिन कई मामलों में यह 2 दिन या अधिकतम 7 दिनों तक रह सकता है। इस दौरान उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ता है। इस समय उनके पूरे शरीर के हार्मोन्स में बदलाव होता है। इसकी वजह से उनका कई दिनों तक मूड ख़राब रहता है।

 

 

 

पीरियड्स में होने वाली समस्या

 

 

 

  • तनाव होता है,

 

 

  • शर्करा का स्तर बढ़ जाता है,

 

 

  • नींद में कमी,

 

 

 

 

  • जी मिचलाना,

 

 

  • पेट दर्द होना,

 

 

  • ब्लीडिंग होना।

 

 

 

पीरियड्स के लिए डाइट प्लान

 

 

सुबह के समय आप : गर्म पानी / अदरक की चाय / हल्दी का पानी (हल्दी एक चुटकी ही होनी चाहिए)

 

 

ब्रेकफास्ट 9 से 10 बजे के बीच : एप्पल स्मूदी / डार्क चॉकलेट शेक + (1-2) ब्राउन ब्रेड टोस्ट / वेजिटेबल पोहा / ओट्स के साथ दूध / (1-2) स्क्रैम्बल्ड एग / ऑमलेट।

 

 

सुबह 11 से 12 बजे के बीच : नारियल पानी / फल, किसी भी प्रकार के फल।

 

 

दोपहर का भोजन : रागी रोटी / बेसन चिल्ला / सब्जी के साथ + दाल / अंडा / मछली, (कोई भी एक विकल्प चुनें) और दही।

 

 

शाम के समय : चिया के बीज के हलवा / पालक का सूप / चिकन सूप।

 

 

रात का भोजन : अंडे की भुर्जी / 1 कटोरी मूंग, मसूर दाल के साथ (1-2) ब्राउन ब्रेड।

 

 

रात के खाने के बाद : 1 गिलास अदरक का दूध।

 

 

 

पीरियड्स के दौरान ये खाएं

 

 

 

• अपने कैल्शियम का सेवन बढ़ाएं,

 

 

• हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं,

 

 

• डार्क चॉकलेट,

 

 

• फाइबर युक्त भोजन,

 

 

• ज्यादा पानी पीएं,

 

 

• ओमेगा 3 फैटी एसिड – फ्लेक्स सीड्स, चिया सीड्स, अखरोट खाएं।

 

 

 

पीरियड्स के दौरान इसे खाने से बचें

 

 

 

  • सेचुरेटेड युक्त आहार न खाएं, मक्खन, क्रीम का सेवन बिल्कुल न करें,

 

 

  •  मक्के का आटा,

 

 

  •  कैफीन का सेवन न करें,

 

 

  • तली और चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ का सेवन बिल्कुल न करें,

 

 

  • धम्रपान,

 

 

  • शराब,

 

 

  • कैफीन ड्रिंक।

 

 

 

वैसे तो यह सभी महिलाओं के साथ होती है और वह अपने खान पान में बदलाव करके और अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करके इसे ठीक कर लेती है। हर महिला में पीरियड्स के दौरान अलग अलग तरह की परेशानियां होती है। यदि आप अपने अनुसार डाइट प्लान बनवाना चाहते है तो आप हमारे डाइटीशन से संपर्क कर सकते है। जब आप अपने पीरियड्स में होने वाली इस समस्या में बहुत ज्यादा बदलाव महसूस करते है। तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।