भ्रूण स्थानांतरण पर पूछे जाने वाले प्रश्न

भ्रूण स्थानांतरण को एम्ब्र्यो ट्रांसफर या भ्रूण ट्रांसफर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह आईवीएफ प्रक्रिया का एक हिस्सा हैं जिसके दौरान डॉक्टर लैब में विकसित किए गए भ्रूण महिला की युटरीन वॉल पर इम्प्लांट करते है। भ्रूण स्थानांतरण की प्रक्रिया में 15-20 मिनट का समय लगता हैं। भ्रूण स्थानांतरण की प्रक्रिया होने के 14 दिन बाद डॉक्टर महिला का प्रेगनेंसी टेस्ट करते हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे की भ्रूण स्थानांतरण के लिए किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं ?

 

 

भ्रूण स्थानांतरण के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

 

 

 

1.भ्रूण स्थानांतरण के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट हो सकता हैं ?

 

भ्रूण स्थानांतरण आईवीएफ प्रक्रिया का एक हिस्सा होता हैं, महिलाओं को भ्रूण स्थानांतरण के 14 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए और डॉक्टर से भी अपनी जाँच अवश्य करवानी चाहिए।

 

 

2. भ्रूण स्थानांतरण के बाद कितना आराम चाहिए ?

 

भ्रूण स्थानांतरण के बाद महिलाओं को अपनी सामान्य गतिविधियाँ शुरू नहीं करनी चाहिए। भ्रूण स्थानांतरण के बाद उन्हें पूरे 24 घंटे आराम करना चाहिए।

 

 

3. भ्रूण स्थानांतरण के कितने समय बाद आपको लक्षण महसूस होते हैं ?

 

भ्रूण स्थानांतरण के लगभग 2 सप्ताह बाद आप लक्षणों को महसूस करने की उम्मीद कर सकते हैं।

 

 

4. भ्रूण कितने दिन में चिपक जाता है ?

 

भ्रूण स्थानांतरण के बाद 3 से 4 दिन में भ्रूण गर्भाशय में आकर सतह पर चिपक जाता है ।

 

 

5. भ्रूण स्थानांतरण कब किया जाता हैं ?

 

भ्रूण स्थानांतरण कुछ निम्न स्थितियों में किया जाता हैं जैसे की-

 

  • एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित होना
  • ओव्यूलेशन से संबंधित बीमारी होना
  • फैलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होना
  • गर्भाशय फाइब्रॉएड होना
  • अस्पष्टीकृत बांझपन से पीड़ित (unexplained infertility)
  • शुक्राणु की गुणवत्ता कम होना
  • आनुवंशिक विकार होना (genetic disorder)

 

 

6. पीरियड के कितने दिन बाद भ्रूण ट्रांसफर होता है ?

 

पीरियड्स के खत्म होने के बाद एक महिला गर्भधारण कर सकती हैं, इसलिए पीरियड्स के 5 से 7 दिन बाद भ्रूण स्थानांतरण होने उचित होता हैं और गर्भधारण करने की क्षमता भी अधिक रहती हैं।

 

 

7. भ्रूण स्थानांतरण के बाद गर्भधारण के सकारात्मक संकेत क्या होते हैं ?

 

भ्रूण स्थानांतरण के बाद गर्भधारण के सकारात्मक संकेत कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे की-

 

  • श्रोणि क्षेत्र में ऐठन
  • ब्लीडिंग या स्पॉटिंग
  • थकान
  • स्तनों में दर्द
  • वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव
  • उलटी आना
  • पेट में सूजन
  • बार-बार पेशाब आना
  • पीरियड्स मिस होना

 

 

8. भ्रूण स्थानांतरण के बाद क्या खाना चाहिए ?

 

भ्रूण स्थानांतरण के बाद, आपको पोषणपूर्ण भोजन, हाइड्रेटेशन और स्थानिक खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जी, अंकुरित अनाज, प्रोटीन, दूध आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको डॉक्टर से भी अपनी जाँच पूर्णरूप से करवानी चाहिए।

 

 

9.भ्रूण स्थानांतरण से पहले हमें क्या करना चाहिए ?

 

भ्रूण स्थानांतरण से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर भ्रूण स्थानांतरण से पहले कुछ दवाइयों का सेवन करने की सलाह देते हैं जो की नियमित रूप से खानी ज़रूरी होती हैं।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।