कैंसर से बचाव के टिप्स, जानिए इस खतरनाक बीमारी से कैसे बचें

कैंसर बहुत ही खतरनाक बीमारियों में से एक है आज के समय में लोगों की बदलती जीवनशैली ही उन्हें इस बीमारी का शिकार बना रही है। लेकिन आज हम आपको कैंसर से बचाव के लिए टिप्स बताएंगे जिन्हें करके आप काफी हद तक इस बीमारी से बचे रह सकते हैं। कैंसर किसी भी व्यक्ति को तब होता है जब उसकी कुछ गलत आदतें होती हैं जैसे शराब पीना, धूम्रपान करना या बहुत ज्यादा गलत खान-पान आपको इस बीमारी का शिकार बनाता है।

 

 

 

कैंसर क्या है?

 

 

कैंसर किसी भी व्यक्ति के शरीर में बहुत ही गंभीर स्थिति को पैदा करती है, जब उस व्यक्ति के शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाएं अचानक अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेती हैं। कैंसर कई प्रकार का होता है भारत में कैंसर से मरने वालों की सँख्या हर साल बढ़ती जा रही है। अगर हम महिलाओं की बात करें तो स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत होती है। जबकि पुरुषों में तम्बाकू का सेवन करने की वजह से उनकी मौत होती है।

 

 

 

कैंसर के प्रकार

 

 

  • प्रोस्टेट कैंसर : ये कैंसर केवल पुरुषों को होता है पिछले कुछ सालों में इस कैंसर के ज्यादातर मामले देखने को मिले हैं।

 

 

  • स्तन कैंसर : अभी तक ये कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है। भारत में महिलाओं को सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर यही है।

 

 

  • फेफड़ो का कैंसर : फेफड़ो का कैंसर ये महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही देखने को मिलता है इसके पीछे की वजह है धूम्रपान और बढ़ता वायु प्रदुषण।

 

 

  • मुँह का कैंसर : ये कैंसर पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलता है, क्योंकि वो लोग तम्बाकू का सेवन ज्यादा करते हैं।

 

 

 

 

  • त्वचा का कैंसर : त्वचा का कैंसर, यह महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है। इसके लिए आपको सूर्य की किरणों से बचना चाहिए।

 

 

 

 

  •  हड्डियों का कैंसर : जब आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, तब आपको हड्डियों का कैंसर होने का खतरा होता है, ये समस्या एक उम्र के बाद बुजुर्गों को ज्यादा होती है।

 

 

 

कैंसर से बचने के उपाय

 

 

 

पौष्टिक आहार : यदि आप खुद को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने भोजन पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि एक स्वस्थ आहार ही आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आपको अपने खाने में ऐसी चीजों को खाना होगा जो आपके शरीर को ज्यादा देर तक ऊर्जा में बनाए रखें। आपको फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से बचना होगा क्योंकि इनमें बहुत अधिक तेल और चिकनाई का इस्तेमाल किया जाता है।

 

 

 

रोजाना व्यायाम : यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना व्यायाम करना होगा। तभी आप खुद को स्वस्थ रख पाएंगे। एक शोध में ये बात सामने आई है की जो लोग व्यायाम करते हैं उन्हें इस बीमारी के होने का खतरा कम होता है। कैंसर से बचने के लिए, आपको रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। ऐसा करने से आप हृदय रोग डायबिटीज और किडनी की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यदि टहलने का समय नहीं है, तो घर पर कुछ हल्का व्यायाम करें।

 

 

 

धूम्रपान बिल्कुल छोड़ दें : यदि आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको धूम्रपान बिल्कुल छोड़ना होगा और अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं, तो ये बहुत ही अच्छी बात है। दरअसल धूम्रपान की वजह से ही कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है सिगरेट में मौजूद निकोटिन आपको दिल की बीमारी का मरीज बनाता है। ये आपके दिल की धड़कन को भी रोक सकता है।

 

 

 

शराब का सेवन बिल्कुल ना करें : शराब का सेवन आपके लिए बहुत नुकसानदायक होता है ये आपके लिवर को भी ख़राब कर सकता है। इसके साथ ही आपको इससे जुड़ी कई अन्य बीमारी भी हो सकती है इसकी वजह से आपको डायबिटीज भी हो सकती है। एक शोध में ये पाया गया है की अगर कोई व्यक्ति बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता है तो उसकी किडनी भी जल्दी ख़राब हो जाती हैं।

 

 

 

आप किन चीजों का सेवन करें

 

 

  • कैंसर से बचने के लिए आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

 

 

  • दरअसल ये बहुत कम ही लोगों को  मालूम होगा की कैंसर से बचने के लिए आपको गाजर का सेवन भी करना चाहिए। गाज़र में मौजूद बीटा कैरोटीन प्राकृतिक रूप से त्वचा के कैंसर से बचाव करता है।

 

 

  • ब्रॉकली के सेवन से भी आप खुद को कैंसर से बचा सकते हैं। दरअसल इसमें ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो महिलाओं को कैंसर से बचाते हैं।

 

 

  • ब्लू बेरी आपको कई तरह के कैंसर से बचाती है। भले ही ये देखने में छोटी हो लेकिन इसे खाने के अनेक फायदे हैं। यदि आप रोजाना 1 कप इसका जूस पीते हैं तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

 

 

  • ग्रीन टी का सेवन भी आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। आप दिन भर में 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ये कैंसर के कारकों को कम करती है।

 

 

  • लहसुन भी कैंसर से बचाव के लिए बहुत कारगर चीज है, इसका इस्तेमाल भारत के लगभग सभी घरों में किया जाता है।

 

 

यदि आप भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचना चाहते हैं तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। एक स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए आपको एक साथ कई चीजों का ध्यान रखना होता है। उसके बाद भी अगर आपका स्वास्थ्य ख़राब होता है तब आप हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।