अच्छी फिटनेस पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

भागदौड़ भरी जिंदगी मे फिटनेस बरकरार रख पाना कठिन होता है, लेकिन बिना फिटनेस के इस दौड़ मे बने रहना बोहत मुश्किल काम है। तो जानिए आप कैसे अपनी शारीरिक फिटनेस को बढ़ा सकते है।

 

फिटनेस सेहतमंद होने का पैमाना कहा जा सकता है. फिटनेस वह स्थिति है जिसमे यह परखा जा सके की व्यक्ति किस हद तक स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल सकता है. यह केवल शारीरिक शक्ति का प्रश्‍न नही है, यह सवाल मानसिक क्षमता से भी जुड़ा है। तो ऐसे मे फिटनेस मानसिक और शारीरिक दोनो रूप से फिट होना है। अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ है, तो आपका मन भी शांत और स्वस्थ रहेगा।

 

आइये आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जो आपको फिट रहने में मदद कर सकते हैं| परंतु इसके लिए जरुरी हैं की आप इन्हें नियमित रूप से अपने जीवनशैली में शामिल करिये| यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं| तो आप किस प्रकार अपने आप को फिट रख सकते हैं| इसीलिए आपको स्वस्थ व् पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, पानी को भरपूर मात्रा में पीना चाहिए, किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए। आइये अन्य टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं जो की आपकी मदद कर सकते हैं फिट रहने के लिए।

 

 

 

अच्छी फिटनेस पाने आसान तरीके

 

 

 

पानी अधिक से अधिक पीयें

 

अच्छे शरीर के लिए हमें भोजन के साथ साथ पानी पीने पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसा कि आप सब जानते हैं कि हमारे शरीर में 70% पानी है और इस मात्रा को बनाए रखने के लिए हमें पानी अधिक पीना चाहिए ऐसा करने से हमारे शरीर का टॉक्सिक बाहर निकल जाएगा और हमें थकान भी महसूस नहीं होगी।

 

 

व्यायाम करे

 

व्यायाम करने से आपकी फिटनेस मे लाभ होता है. इससे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता मे तो लाभ होता ही है साथ ही वह मानसिक रूप से भी अधिक शांत और मजबूत रहता है. व्यायाम करने से व्यक्ति खुद को अधिक उर्जावान महसूस करता है. व्यायाम जिम जाकर भी किया जा सकता है और घर पर भी किया जा सकता है। इसके साथ आप दौड़ और जॉगिंग के ज़रिए भी अपनी मांसपेशियों को मजबूत कर सकते है।

 

स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें

 

स्वस्थ व् पोष्टिक आहार को भी अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं| शरीर के फिट रखने के लिए सबसे जरुरी हैं की आपको वो सभी मिनरल्स प्राप्त हो जो की आपके शरीर को फिट रखने के लिए जरुरी हैं| और वो सब तभी आपको मिलते हैं जब आप संतुलित व् पोष्टिक आहार का सेवन करते हैं| आपको दिन में तीनो समय भोजन करना चाहिए| हरी सब्जियों व् फलो को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कभी भी खाने के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

 

 

नींद को भरपूर मात्रा में लें

 

गहरी नींद न केवल स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है, बल्कि जब भी आप सोकर कर उठते हैं, तो आप पूरी तरह तरो-ताजा होते हैं| उस समय आप के अंदर एक नया उत्साह होता हैं।  और अपने काम को बेहतर तरीके से करने की इच्छा उत्तपन होती है और आप पूरा मन लगाकर काम करते हैं| और काम आप तभी कर सकते हैं जब आप अच्छे से फिट हो।  इसीलिए जरुरी हैं की आप अपनी नींद को भरपूर मात्रा में लें| जिससे आप फ्रेश फील कर सकें।

 

तनाव से दूर रहें

 

फिट रहने के लिए ये भी जरुरी हैं की आप दिमागी रूप से बिलकुल फिट रहें। और ये जभी होगा जब आप तनाव से दूर रहेंगे| और इसीलिए किसी भी बात को आपको दिल पर नहीं लगाना चाहिए बल्कि हर एक बात को हसी ख़ुशी निपटाना चाहिए। इसीलिए जरुरी हैं की आप तनाव से दूर रहें। और यदि आप दिमागी रूप से फ्रेश रहेंगे। तो आपको खुश रहने में मदद मिलेगी।

 

 

नशीले पदार्थो के सेवन से बचें

 

फिट रहने के लिए किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करना चाहिए| जैसे की शराब धूम्रपान आदि का सेवन नहीं करना चाहिए| और यदि आप इन पदार्थो का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर कई प्रकार की बिमारियों की चपेट में आ जाता हैं| जिससे आप फिट नहीं रहते हैं| इसीलिए इन पदाथो का सेवन नहीं करना चाहिए| और हो सकें तो चाय कॉफ़ी आदि का सेवन भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भी कैफीन की मात्रा अधिक होती हैं| जो की एक प्रकार का नाश ही होता हैं।

 

 

 

 

शरीर को फिट रखने के अन्य उपाय

 

 

  • स्वस्थ व् पोष्टिक आहार का सेवन करें।

 

  • पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें।

 

  • नींद को भरपूर मात्रा में लें।

 

  • ज्यादा मात्रा ,में नशीले पदार्थो के सेवन से बचें।

 

  • प्रकृति का भरपूर आनद उठायें।

 

 

 

  • आलस्य न दिखाएं|

 

  • हर एक काम को करने के लिए तैयार रहें।

 

  • फलो का सेवन करें।

 

 

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे  व्हाट्सएप(+91 9599004311)  पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।