जानिए स्पर्म काउंट बढ़ाने के घरेलू उपाय

 

 

पुरुष में भी बांझपन होता है जिसे नामर्द और नपुंसक के नाम से जाना जाता है। दरअसल पुरुषों की कुछ गलत आदतों की वजह से उनके स्पर्म काउंट कम हो जाता है। लेकिन आप स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय कर सकते हैं, स्पर्म को हिंदी में शुक्राणु कहा जाता है। कई बार इसके पीछे आपके अपने पार्टनर के साथ भी आपसी मतभेद हो जाता है वह आपकी इस आदत से चिढ़ने लगता है।

 

आपको बता दें की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एक महिला को गर्भवती होने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए  15 प्रति मिलियन स्पर्म काउंट (15 million sperms per ml) की जरूरत होती है। 10 मिलियन प्रति मिलीलीटर से नीचे की दर होने से असामान्यता पैदा होती है जिसके बाद पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी हो जाती है।

 

अगर हम भारत की बात करें तो वर्तमान में 27.5 मिलियन पुरुषों में बांझपन के मामलों सामने आए हैं। पुरुषों के वीर्य में मौजूद शुक्राणु की कुल संख्या को स्पर्म काउंट कहा जाता है। शुक्राणु की गुणवत्ता ही प्रजनन के दौरान सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसकी वजह से पुरुषों में सेक्स की इच्छा में भी कमी हो जाती है

 

 

 

स्पर्म काउंट बढ़ाने के घरेलू उपाय

 

 

 

एक्सरसाइज और नींद जरूर पूरी करें

 

कई अध्ययनों से पता चला है कि व्यायाम करने से आपका वजन घटाने में मदद मिलती है। कई लोगों के शरीर में मोटापा भी स्पर्म काउंट की कमी का कारण बनता है। इसके अलावा आपकी नींद ना पूरी करना भी स्पर्म में कमी का कारण बनता है। पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें रोजाना 50 मिनट के लिए व्यायाम और एरोबिक भी करना चाहिए, इसके साथ ही आपको रोजाना कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

 

 

 

डार्क चॉकलेट का सेवन करें

 

आपको बता दें की डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट के साथ अमीनो एसिड से भी भरपूर होती है। यह पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें ऊर्जा का संचार बनाए रखती है। ये पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले मुक्त कणों को दूर करने में सहायक होती है। लेकिन बहुत अधिक चॉकलेट न खाएं, क्योंकि इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है, जिसके कारण शरीर का सेक्स हार्मोन, जिसे टेस्टोस्टेरोन कहा जाता है, उसमें कमी हो सकती है, जिससे स्पर्म की संख्या भी कम होती है। डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा पूरे दिन के लिए पर्याप्त है। चॉकलेट जितनी डार्क होगी, स्पर्म काउंट बढ़ने में उतना ही फायदा होगा।

 

 

 

तनाव कम करें

 

तनाव आपके शरीर की सोचने की क्षमता को कम करता है। इसकी वजह से ऊर्जा में भी कमी होती है। तनाव की वजह से आप मानसिक रूप से बीमार होने लगते हैं ये चिंता को बढ़ाता है। स्वस्थ आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और कुछ ऐसा करें जिसे करने में आपको आनंद आए। यह सब तनाव को प्रबंधित करने में मदद करेगा। जो पुरुष गंभीर तनाव या चिंता से पीड़ित हैं, ऐसे में वह हमारे डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

 

 

 

अनार का ज्यूस पीएं

 

कई बार ऐसा होता है की पुरुष स्वस्थ तो होते हैं लेकिन फिर भी नपुंसकता के शिकार हो जाते है और उनके वीर्य में धीरे-धीरे शुक्राणु की कमी होती है। इससे बचने के लिए आप अनार का ताजा ज्यूस सोने से 3 घंटे पहले जरूर पीएं इससे आपके स्पर्म काउंट बढ़ने लगेंगे। इसका नियमित सेवन करने से आप हमेशा इस समस्या से बचे रह सकते हैं।

 

 

 

धूम्रपान बंद करें

 

धूम्रपान लगातार स्पर्म की संख्या को कम करता है। दरअसल 2016 में किए गए एक अध्ययन में 6,000 लोगों सहित 20 अन्य अध्ययनों के परिणाम की समीक्षा की गई। जिसमें ये पाया गया कि लगातार धूम्रपान करने वाले पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो जाते हैं।

 

 

 

शराब का सेवन बंद कर दें

 

जब कोई पुरुष किसी तरह की दवाओं का सेवन करता है तो इससे सीधे शुक्राणुओं की संख्या में कमी आ सकती है। यहां तक कि अत्यधिक शराब पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणु की गुणवत्ता और मात्रा को कम करती है। यह पुरुषों में कामेच्छा और यहां तक कि नपुंसकता का कारण बन सकती है

 

 

 

पालक खाएं

 

ये तो आपको पता ही होगा की पालक में फोलिक एसिड होता है, जो स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करता है। इसमें आवश्यक और पोषक तत्व होते हैं। यह स्वस्थ शुक्राणु के उत्पादन में मदद करता है। शरीर में फोलिक एसिड की कमी होने पर अस्वस्थ शुक्राणु बढ़ते हैं। जिसके कारण, शुक्राणु को अंडे तक पहुंचने में कठिनाई होती है।

 

 

अश्वगंधा

 

अश्वगंधा, का इस्तेमाल भारत में प्राचीनकाल से किया जा रहा है दरअसल इसका उपयोग कई प्रकार के यौन रोगों के लिए किया जाता है। आपको बता दें की 2016 के एक अध्ययन में पाया गया कि स्पर्म काउंट की संख्या वाले 46 पुरुषों ने 90 दिनों के लिए उन्होंने 675 मिलीग्राम अश्वगंधा रोजाना लिया, उनके शुक्राणुओं की संख्या 167 प्रतिशत तक बढ़ गई। आप इन सभी उपायों को करके अपने शरीर में स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इससे जुड़ी कोई भी जानकरी के लिए आप हमारे डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।