विटामिन बी5 की कमी के लक्षण।

विटामिन बी5 एक मह्त्वपूर्ण विटामिन में से एक हैं जो शरीर में रक्त कोशिका बनाने में आवश्यक होते हैं। विटामिन बी5 की कमी शरीर के अन्य अंगो को भी प्रभावित करती हैं। शरीर के संपूर्ण विकास के लिए हमें सभी तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जिसमे विटामिन बी5 अधिक जरुरी होता हैं। सभी मनुष्य को विटामिन बी5 से सम्बंधित खाने वाले पदार्थो को अपने रोजाना जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

 

 

 

विटामिन बी5 की कमी के लक्षण क्या होते हैं ?

 

 

विटामिन बी5 के लक्षण सामान्य होते हैं इसलिए माना जाता हैं कि विटामिन बी5 कि कमी का पता लगना अधिक मुश्किल होता हैं। डॉक्टर के अनुसार विटामिन बी5 की कमी के लक्षण कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे की –

 

 

 

 

 

विटामिन बी5 के फायदे क्या होते हैं ?

 

 

विटामिन बी5 के निम्नलिखित फायदे होते हैं –

 

 

  • विटामिन बी5 अन्य पोषक तत्वों की तरह ही हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह पैंटोथेनिक एसिड है, जिसमें हल्का एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। जो प्रारंभिक हृदय समस्याओं को ठीक करने में मददगार होता है।

 

  • विटामिन बी5 शरीर में मौजूद आहार को ब्रेक डाउन करने और ऊर्जा के रूप में इसका इस्तेमाल करने में अहम भूमिका अदा करता है। इन्हीं कारणों से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में विटामिन बी5 आवश्यक माना जाता है।

 

  • विटामिन बी5 एंटीबैक्टीरियल गुण को प्रदर्शित करता है। इसके सेवन से आप कई परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। विटामिन बी5 इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

 

  • स्किन को एक्ने से बचाने में विटामिन बी5 काफी असरकारी होता है। विटामिन बी5 से सम्बंधित पदर्थो का सेवन करने से स्किन पर होने वाले सूजन और एक्ने की परेशानी से राहत पा सकते हैं।

 

  • विटामिन बी5 हार्मोन को नियंत्रण करने में मदद करता है। इसके अलावा हार्मोन के कार्यो ठीक करने में सहायक होता है।

 

  • विटामिन बी5 दिमाग को शांत करने व तनाव को कम करने में फायदेमंद होता हैं।

 

 

 

विटामिन बी5 की कमी के लिए क्या खाना चाहिए ?

 

 

शरीर में विटामिन बी5 की कमी से बचने के लिए आपको इससे युक्त आधार का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए जैसे की –

 

 

एवोकाडो: एवोकाडो में व‍िटाम‍िन-बी5 पाया जाता है। एवोकाडो खाने से शरीर को एनर्जी मिलती हैं, ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रण मे रहती हैं तथा हार्ट की बीमार‍ियों से बचाव होता हैं।

 

 

केला: केला खाने से शरीर को व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-बी6, विटामिन बी5, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन आद‍ि पोषक तत्‍व म‍िलते हैं। केले में व‍िटाम‍िन-बी5 होता है इसल‍िए त्‍वचा को नमी प्रदान करने और मुंहासों से लड़ने में केला लाभदायक होता है।

 

 

अनार: अनार में व‍िटाम‍िन-बी5 पाया जाता है। अनार खाने से, शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से सुरक्षा म‍िलती है। अनार में व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-के, प्रोटीन, फोलेट, पोटैश‍ियम, फाइबर आद‍ि पोषक तत्‍व भी मौजूद होते हैं।

 

 

संतरा: शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए, संतरे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। संतरे में विटामिन बी5 के अलावा भी अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जो की अधिक फायदेमंद होता हैं।

 

 

स्ट्रॉबेरी और मक्का: जब विटामिन बी5 से भरपूर फलों की बात आती है, तो स्ट्रॉबेरी और मक्का इस विटामिन का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत हैं। ये फल विभिन्न पोषक तत्वों (खनिज और विटामिन) और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।