मानसून में कैसे रखें हेल्थ का ध्यान

मानसून के समय पर सभी व्यक्तियों को अपना ध्यान अवश्य रखना चाहिए क्योकि मानसून के महीने में बारिश होती हैं जिसके कारण अन्य प्रकार की बीमारियां और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता हैं। बारिश के समय में नमी अधिक हो जाती हैं जिसके कारण बैक्टीरिया और कीटाणु मनुष्य की स्वस्थ को प्रभावित करते हैं। बारिश के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिसकी वजह से भी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बारिश के मौसम में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

 

 

मानसून में क्या-क्या बीमारियां होती हैं ?

 

 

मानसून के समय में जो बीमारियां होती हैं उनसे उभरने के लिए मनुष्य को अधिक समय भी लग जाता हैं यह सभी समस्याएं लम्बे समय तक रहती हैं और गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। मानसून में अधिकतर यह बीमारियां नज़र आती हैं जैसे की –

 

 

  • मच्छरों से फैलने वाली बीमारी (मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया)
  • टाइफाइड फीवर
  • हैजा
  • जॉन्डिस
  • वायरल इंफेक्शन
  • हेपेटाइटिस
  • निमोनिया
  • डायरिया
  • पेट में इन्फेक्शन

 

 

मानसून में इम्युनिटी स्ट्रांग रखने के लिए क्या करे ?

 

 

यदि किसी मनुष्य की इम्युनिटी स्ट्रांग नहीं होती हैं तो वह आसानी से मानसून में होने वाली बीमारियों का शिकार हो सकता हैं इसलिए इम्युनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए डाइट पर अधिक ध्यान दे जैसे की –

 

 

  • मानसून के मौसम में बाहर की चीज़े (जंक फ़ूड) बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योकि यह सब चीज़े शरीर के लिए नुकसानदायक होता हैं तथा यह स्वास्थ्य के लिए अच्छी भी नहीं रहती हैं।

 

 

  • मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इस मौसम में इनमें कीड़े लगने का खतरा अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण इन्फेक्शन हो सकता हैं जो की इम्युनिटी को भी कम करता हैं।

 

 

  • मौसम में बदलाव होने के कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं भी होने लगती हैं जिसका असर इम्युनिटी पर भी अधिक पड़ता हैं इसलिए आपको रोजाना आहार में प्रोबायोटिक्स की मात्रा शामिल करें।

 

 

  • इस मौसम में आप दिन में एक बार काढ़ा पी सकते हैं. इसमें अदरक, लॉंग, तुलसी पत्‍ता, काली मिर्च डालकर उबालें और पिए, नींबू डालकर भी पी सकते हैं, तथा मसाले वाली चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

 

 

  • मानसून के समय में इम्युनिटी को अच्छा रखने के लिए दही का सेवन अवश्य करे। दही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं तथा यह इम्युनिटी को भी स्ट्रांग रखता हैं।

 

 

  • मानसून के समय में बीमारियों से बचने के लिए और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए काली मिर्च भी अहम भूमिका निभा सकता है।

 

 

  • पपीते का सेवन भी मानसून में अवश्य करना चाहिए यह पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में काफी उपयोगी है।

 

 

 

 

मानसून में किन बातों का ध्यान रखे ?

 

 

मानसून के समय में कुछ महत्वपूर्ण बातों का अवश्य ध्यान रखे जैसे की –

 

 

  • बरसात के मौसम में आपको वातावरण को अपने लिए सही बनाने की जरूरत होती है। अपने घर की सफाई को बढ़ाएं और अपने घर को ठंडा रखे।

 

 

  • बरसात के मौसम में अपनी दवाओं का सेवन जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की बीमारी होती है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें

 

 

  • बरसात के मौसम में व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है। योगा, वॉकिंग, स्क्वॉश, बास्केटबॉल, बैडमिंटन जैसे व्यायाम आपके शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

 

  • बारिश या मानसून के समय बासी और दूषित भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में फैलने वाली ज्यादातर बीमारियां दूषित भोजन और दूषित पानी का सेवन करने की वजह से होती हैं।

 

 

  • घर से बाहर जाने और घर वापस आने के बाद अपने हाथों को साबुन या हैंडवॉश से अच्छी तरह जरूर धोएं। हाथों पर मौजूद कीटाणु शरीर में जाने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। मानसून में इस आदत का विशेष ध्यान रखना चाहिए |

 

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।। आप हमसे व्हाट्सएप ( +91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।