फोलिक एसिड की कमी के लक्षण और इससे बचने के उपाय

 

 

फोलिक एसिड में विटामिन बी होता है। जो आमतौर पर बीन्स, मटर, मसूर, संतरे, गेहूं में मौजूद होते हैं। ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, और पालक जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। फोलिक एसिड आपके शरीर की नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है, और डीएनए में परिवर्तन को रोकने में भी मदद करता है। आपको बता दें की ये गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गर्भवती महिला को डॉक्टर फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह भी देते हैं।

 

 

फोलिक एसिड का इस्तेमाल कभी-कभी अन्य दवाओं के साथ भी किया जाता है। ताकि घातक, अप्लास्टिक (aplastic)  या नॉरमोसाइटिक एनीमिया (normocytic anemia) का इलाज किया जा सके। हालांकि यह विटामिन बी 12 की कमी का इलाज नहीं करेगा। दरअसल फोलिक एसिड को  विटमिन बी9 भी कहा जाता है। यह शरीर की कोशिकाओं को विभाजित करने के लिए आवश्यक है।

 

 

 

फोलिक एसिड की कमी के लक्षण

 

 

  • एनीमिया

 

 

  • थकान

 

 

  • कमजोरी

 

 

  • शरीर पीला पड़ना

 

 

  • साँस फूलना

 

 

  • चिड़चिड़ापन

 

 

  • नींद में कमी

 

 

  • कब्ज

 

 

  • क्रैम्प

 

 

  • डायरिया

 

 

ये सभी समस्याएं आपको फोलिक एसिड की कमी के कारण हो सकती हैं इसलिए ये आपके शरीर के लिए कितना जरुरी है, आपको ये समझना चाहिए। लेकिन क्या आप ये जानते हैं की इसकी कमी के कारण क्या होते हैं, आइये जानते हैं।

 

 

 

फोलिक एसिड किसे लेना चाहिए?

 

 

अधिकांश लोगों को अपने आहार से पर्याप्त फोलेट मिलता है। जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें फोलिक एसिड की बहुत जरुरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भ  पल रहे बच्चे के शुरुआती विकास के लिए फोलिक एसिड बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिन्हें रीढ़ की हड्डी की समस्या होती हैं उन्हें  सेवन अवश्य करना चाहिए। यह हृदय रोगी के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। फोलिक एसिड कैंसर के जोखिम को भी कम करता है।

 

 

 

 फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने वाले खाद्य पदार्थ

 

 

चूंकि फोलिक एसिड सिंथेटिक है, यह खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से नहीं होता है। फिर भी, यह आमतौर पर परिष्कृत अनाज उत्पादों में जोड़ा जाता है और पूरक में उपयोग किया जाता है। सभी परिष्कृत अनाज में फोलिक एसिड मिलाया जाता है। जिन खाद्य पदार्थों में फोलिक एसिड पाया जाता है उनमें शामिल हैं :

 

 

  • एस्परैगस (asparagus)

 

 

  • ब्रसल स्प्राउट (Brussels sprouts)

 

 

  • सलाद (lettuce)

 

 

  • एवोकाडो (avocado)

 

 

  • ब्रोकोली (broccoli)

 

 

  • सरसों का साग (mustard greens)

 

 

  • हरी मटर (green peas)

 

 

  • राजमा (kidney beans)

 

 

  • टमाटर का रस (tomato juice)

 

 

  • संतरे का रस (orange juice)

 

 

  • सूखी भुनी हुई मूंगफली (dry-roasted peanuts)

 

 

  • ताजा संतरे और अंगूर (fresh orange and grapefruit)

 

 

  • पपीता (papaya)

 

 

  • केला (banana)

 

 

  • उबला हुआ अंडा (boiled egg)

 

 

  • खरबूजा (cantaloupe)

 

 

फोलिक एसिड के साइड इफेक्ट

 

 

जब कोई व्यक्ति बहुत अधिक फोलिक एसिड का सेवन करता है तो इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। बहुत ही कम मामलों में, लोग पेट खराब होने की समस्या का अनुभव कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति आवश्यकता से अधिक फोलेट लेता है, तो चिंता का कोई कारण नहीं है। फोलिक एसिड पानी में घुलनशील होता है, इसका ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में कोई नुकसान इसलिए नहीं होता है क्योंकि यह पेशाब के रास्ते आपके शरीर से बाहर निकल जाता है।

 

 

फोलिक एसिड फोलेट का सिंथेटिक रूप है, यह एक विटामिन बी 12  है। अधिकांश लोगों को अपने आहार से पर्याप्त फोलेट मिलता है, लेकिन कुछ लोगों में इसकी कमी का खतरा होता है और जो महिलाएं गर्भवती होती हैं, उन्हें फोलिक एसिड की खुराक लेने की आवश्यकता हो सकती है। फोलिक एसिड का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें इसके लिए आप हमारे डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।