गर्भवती महिलाएं किस तरह रखें नवरात्रि व्रत

नवरात्री में सभी लोग 9 दिन तक उपवास रखते हैं जिसमे से कुछ महिलाएं ऐसी भी होंगी जो गर्भवती होंगी। गर्भवती महिलाओं के लिए भूखा रहना बिलकुल सही नहीं रहता हैं। यदि गर्भवती महिलाएं नवरात्री का उपवास रखती हैं तो उन्हें अपना ख्याल अच्छे से रखना चाहिए। गर्भावस्था की समस्या(Pregnancy problem) में महिलाओं के शरीर को पौष्टिक भोजन की अधिक आवश्यकता होती हैं। इस समय महिलाएं अधिक यही सोचती हैं उन्हें क्या खाना चाहिए ?

 

 

गर्भावस्‍था के दौरान शिशु के स्‍वस्‍थ विकास के लिए मां को अपनी खानपान की आदतों का खास ख्‍याल रखना पड़ता है। अक्‍सर गर्भवती महिलाओं को थोड़ी-थोड़ी देर में कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है ताकि ब्‍लड शुगर लेवल मैनेज रहे और रोजाना की पोषण की आवश्‍यकता भी पूरी हो जाए।

 

 

 

गर्भवती महिलाओं को व्रत में क्या खाना चाहिए ?

 

 

गर्भावस्था के समय महिलाओं को ऐसी खाद पदार्थो का सेवन करना चाहिए जिनसे की इम्युनिटी स्ट्रांग रहे और शरीर में कैल्शियम, विटामिन किसी भी चीज़ की कमी न हो जैसे की-

 

 

  • कच्चे केले की सब्जी: यदि कोई महिला प्रेग्नेंट हो तो वह व्रत में कच्चे केले की सब्जी खा सकती हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यदि आप डायबिटीज़ से पीड़ित हैं तो कच्चे केले का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रहने में मदद कर सकता है।

 

  • शकरकंद: गर्भावस्था में शकरकंद (स्वीट पोटैटो) खाना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-ए होता है, जो शिशु की देखने की शक्ति को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर भी होता है।

 

  • पानी: गर्भवती महिला यदि उपवास रखती हैं तो उन्हें पानी का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे की उनके शरीर में कमजोरी न हो और वह हाइड्रेट रहे।

 

  • फल: गर्भावस्था में महिला को तरह-तरह के मौसमी फल खाने चाहिए। हो सके तो उन्हें संतरा, तरबूज व नाशपाती आदि जैसे फलों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

 

  • जूस: फलों के अलावा गर्भवती महिलाएं जूस भी पी सकती हैं वह उनके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा।

 

  • ड्राई फ्रूट्स: नट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट खाना लाभकारी हो सकता है। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड, जिंक, कैल्शियम और फाइबर मिलेगा।

 

  • डेरी प्रोडक्ट्स: प्रेगनेंट महिलाएं रोज दूध, दही और छाछ पिएं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है। फ्लेवर्ड दही न खाएं क्‍योंकि इसमें ज्‍यादा शुगर होती है। दही में फल डालकर खाएंगी तो इसका पोषण और बढ़ जाएगा।

 

  • नारियल पानी: नारियल पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें, इससे बच्चे को पोषण मिलता रहेगा। नवरात्रि व्रत के दौरान गर्भवती महिलाएं रसीले फल खाना न भूलें, इससे कमजोरी नहीं आएगी।

 

 

 

प्रेगनेंसी के दौरान नवरात्रि व्रत रखने पर क्या करें ?

 

प्रेगनेंसी के समय अगर व्रत रखते हैं इन बातो क अवश्य ध्यान रखे जैसे की-

 

 

  • पानी का अधिक सेवन करे जिससे की आपका शरीर हाइड्रेट रहे।

 

  • सुबह उठकर योग करे ताकि आप स्वस्थ महसूस करे।

 

  • व्रत के दौरान अच्छी नींद लें।

 

  • शांत रहें और तनाव लेने से बचें।

 

  • समय पर अपने डॉक्टर से बात करते रहें ताकि किसी परेशानी की स्थिति में आपको तुरंत सलाह मिल सके।

 

इससे सम्बंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।