डिसमेनोरिया क्या है, जाने इसके कारण, लक्षण और इलाज

क्या आपने कभी डिसमेनोरिया के बारे में सुना है? इसे “कष्टार्तव” नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, यह एक मेन्सुरेशनल दर्द (मासिक दर्द) है, जो आमतौर पर पीरियड्स में होता है। हर महिलाएं अपने जीवन में इस तरह के दर्द को महसूस करती हैं। यह दर्द सामान्य होता है लेकिन, अगर यह दर्द अत्यधिक हो, तो यह कुछ अन्य समस्याओं का भी संकेत हो सकता है।

 

अगर आपको बहुत अधिक दर्द हो रहा हो, तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श करना जरुरी है। नहीं तो, बाद में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम डिसमेनोरिया क्या है और इसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानेंगे।

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टार्तव) क्या है?

 

 

यह समस्या महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड्स(period) के दौरान होने वाली समस्या है। मासिक धर्म में होने वाले दर्द को डिसमेनोरिया (dysmenorrhea) के नाम से जाना जाता है। मासिक धर्म के दौरान यह समस्या अत्यधिक बढ़ जाती है। जब कोई लड़की पहली बार पीरियड्स (period) होती है, तो उसके लिए यह काफी दर्दनाक हो सकती हैं कभी-कभी तो यह दर्द इतना बढ़ जाता है की डॉक्टर से इलाज की भी आवश्यकता पड़ सकती है।

 

यह स्थिति अनेक प्रकार की यौन सम्बन्धी समस्याओं के कारण भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको पेट दर्द या मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक दर्द की समस्या हो रही हो, तो तुरंत ही डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टार्तव) के प्रकार क्या हैं?

 

 

इसके दो प्रकार होते है – प्राथमिक डिसमेनोरिया (Primary dysmenorrhea) और द्वितीयक डिसमेनोरिया (Secondary disarmament)।

 

प्राथमिक डिसमोनोरिया (primary dysmenorrhea)

 

इस प्रकार का डिसमोनोरिया उन महिलाओं में अधिक होता है, जिन्हे मासिक धर्म यानी की पीरियड्स (period) के दौरान और पीरियड्स के बाद भी दर्द की समस्या बनी रहती हैं। यह दर्द अस्थाई होता है, और इस प्रकार के दर्द को घरेलू उपचार के द्वारा कम किया जा सकता है। प्राथमिक डिसमेनोरिया (Primary dysmenorrhea) की समस्या उम्र बढ़ने के साथ -साथ स्थाई रूप से गायब हो जाती है।

 

 

द्वितीयक डिसमोनोरिया (secondary dysmenorrhea)

 

जब जनन अंगों में कोई समस्या होती है, तो उस स्तिथि को द्वितीयक डिसमेनोरिया (Secondary disarmament) कहा जाता है, जो की डिसमोनोरिया का कारण बनती है और इस प्रकार के डिसमेनोरिया की वजह से एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), श्रोणि सूजन (Pelvic inflammation) की बीमारी, फाइब्रॉएड (Fibroids) और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टार्तव) के लक्षण क्या हैं?

 

 

कष्टार्तव के कुछ प्रमुख लक्षण हैं:

 

 

  • उल्टी होना

 

 

  • दस्त

 

  • पेट में अत्यधिक दर्द होना

 

  • पेट में हर वक़्त दबाव महसूस होना

 

 

 

डिसमोनोरिया (कष्टार्तव) के जोखिम कारक?

 

  • 20 साल से कम उम्र होने के कारण

 

  • दर्दनाक पीरियड्स (painful periods) का पारिवारिक इतिहास होना, अगर आपके घर में पहले से मासिक धर्म के दौरान किसी को दर्द की समस्या होती है, तो आपको भी हो सकती है

 

 

  • पीरियड्स के साथ भारी खून का बहाव

 

  • अनियमित पीरियड्स (irregular periods)

 

  • 11 साल से पहले युवावस्था (puberty) तक पहुंचना

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टयुक्त) का निदान?

 

 

 

  • एमआरआई (MRI)

 

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टार्तव) का घरेलू उपचार?

 

  • श्रोणि क्षेत्र (कोख) या इसके पीछे एक हीटिंग पैड (heating pad) का उपयोग करें, ऐसा करने से दर्द में राहत मिलेगा

 

  • पेट या पीठ के निचले हिस्से में मालिश करें

 

  • गर्म पानी से स्नान करें

 

  • तनाव न ले

 

  • जितना हो सके आराम करें

 

  • नियमित रूप से व्यायाम करें

 

  • पौष्टिक भोजन (Nutritious food) का सेवन करें

 

  • अगर सूजन की समस्या हो रही हो, तो इसे कम करने के लिए नमक, शराब (alcohol), कैफीन (Caffeine) और शर्करा युक्त पदार्थों के सेवन से परहेज करे

 

 

 

डिसमेनोरिया (कष्टार्तव) में इन खाद्य पदार्थों से करे परहेज?

 

 

डिसमेनोरिया की समस्या होने पर महिलाओं को पशु उत्पाद और फैटी खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए, जैसे की –

 

 

 

  • डेयरी उत्पादों (Dairy products)

 

  • सलाद ड्रेसिंग ( salad dressings)

 

  • मार्जरीन (margarine)

 

  • डोनट्स (doughnuts)

 

  • फ्रेंच फ्राइज़ (French fries)

 

  • आलू चिप्स (Potato chips)

 

 

 

यदि आपको मासिक धर्म के समय ऐंठन (Menstrual Cramps) या डिसमेनोरिया जैसी समस्या हो रही हो या फिर डिसमेनोरिया के लक्षण धीरे-धीरे गंभीर हो रहे है, तो इस स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

 

यदि आपको डिसमेनोरिया की समस्या का इलाज कराना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें या आप हमसे व्हाट्सएप (+91 9599004311) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारी सेवाओं के संबंध में हमें Connect@gomedii.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगी। हम आपका सबसे अच्छे हॉस्पिटल में इलाज कराएंगे।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।