जाने स्वस्थ लिवर के लिए क्या खाएं ?

आज के समय में हर कोई जानना चाहता है कि लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए क्या खाएं, क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ लिवर बहुत जरूरी है। आज के समय में, स्वस्थ होने का मतलब है कि आपके शरीर का हर अंग ठीक से काम करता है क्योंकि सभी अंगों का सही ढंग से काम करना बहुत महत्वपूर्ण है और तभी वह व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ रह पाता है। यदि हम शरीर के सबसे एहम अंग की बात करें तो वह लिवर है।

 

लिवर इंसान के शरीर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिवर कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने, ग्लूकोज बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक है। लिवर को मजबूत बनाने वाले उपाय आपके लीवर स्टोर पोषक तत्वों की मदद करते हैं। लीवर को मजबूत बनाने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। लिवर का स्वस्थ बिगड़ने पर कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे की की स्वस्थ लिवर के लिए क्या खाना चाहिए। लेकिन आज के समय में खान-पान की गलत आदतें लीवर से जुड़ी बीमारियां पैदा करती हैं इसलिए आपको यह भी जानना जरूरी है की लिवर खराब होने के क्या कारण और लक्षण होते हैं।

 

 

 

लिवर खराब होने का कारण ? (Causes of liver failure in Hindi)

 

 

  • अधिक वजन होना

 

  • अधिक शराब का सेवन करना

 

  • आनुवांशिकता

 

  • डायबिटीज

 

  • फास्ट फूड का अधिक सेवन करना

 

  • बहुत कम पानी पीना

 

  • वायरल हेपाटाइटिस

 

  • रक्त में वसा का स्तर ज्यादा होना

 

  • अधिक मसालेदार खाने का सेवन करना

 

  • स्टेरॉयड, एस्पिरीन या ट्रेटासिलीन जैसी दवाइयों का लम्बे समय तक सेवन

 

 

 

लिवर से जुड़ी बीमारियां ? (Types of liver diseases in Hindi)

 

 

  • हेपेटाइटिस

 

  • फैटी लिवर डिजीज

 

  • ऑटोइम्यून कंडीशन

 

  • आनुवंशिक

 

  • लिवर कैंसर

 

  • लिवर सिरोसिस

 

  • लिवर फेलियर

 

 

 

लिवर खराब होने के लक्षण ? (Symptoms of liver failure in Hindi)

 

 

खान पान की बुरी आदतों के कारण लिवर की बीमारी के लक्षण हर व्यक्ति में भिन्न होते हैं। हालांकि, कुछ सामान्य लक्षण हैं जो कुछ प्रकार के लिवर रोग का लक्षण को बताते हैं।

इसमे शामिल है:

 

  • पीलिया

 

  • पेशाब बहुत अधिक पीला होना

 

  • पेशाब में खून या काला मल होना

 

  • टखनों, पैरों या पेट में सूजन

 

  • जी मिचलाना

 

  • उल्टी

 

  • भूख में कमी

 

  • हमेशा थकान महसूस करना

 

  • त्वचा में खुजली होना

 

  • त्वचा पर लाल और काले दाग होना

 

 

जाने स्वस्थ लिवर के लिए क्या खाएं ?

 

 

करेला

 

जो लोग करेले का सेवन करते हैं उन्हें लिवर की समस्या नहीं होती है। करेले में पाए जाने वाले विशेष तत्व फैटी लिवर की समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं। अगर आप लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से पीड़ित हैं तो अपने आहार में करेले का सेवन जरूर करें आप इसका जूस के तौर भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका लिवर स्वस्थ रहेगा।

 

 

छाछ

 

जो लोग दोपहर में खाना खाने के बाद छाछ पीते हैं उनका लिवर हमेशा स्वस्थ रहता है, इसके आलावा आप हींग, नमक, जीरा और काली मिर्च का सेवन भी करें ये लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर रखती है। छाछ का सेवन करने के अनेक फायदे हैं यह पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

 

आवंला

 

आंवला में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो लिवर के को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंवले का सेवन लिवर से हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके लिए आप रोजाना 3-4 कच्चे आंवले का सेवन भी करना चाहिए। फैटी लीवर के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है आप सूखे हुए आंवले का उपयोग भी कर सकते है उसके बाद उसका चूरन बनाकर रोज सुबह उसका सेवन करें।

 

 

अदरक

 

ये तो हम सब जाते हैं की अदरक में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसके आलावा अदरक में सल्फर भी पाया जाता है। जो लिवर एंजाइम को सक्रिय करने में सहायक है। अदरक का सेवन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आप अपने आहार में अदरक का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके लिवर के लिए फायदेमंद रहेगा। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप रोज अदरक का सेवन कर सकते हैं।

 

 

विटामिन सी का सेवन करें

 

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं बल्कि लीवर को स्वस्थ और रोगो से भी बचाते हैं  ये बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें की वसा युक्त चीजें लीवर के लिए एक क्लीनर के रूप में काम करती हैं। विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कि आंवला, संतरा, नींबू लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे आपका लिवर स्वस्थ रहता है। ये खाद्य पदार्थ लीवर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं।

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।