जाने क्या है महिलाओं में कमजोरी होने के कारण, लक्षण और इसे दूर करने के उपाय

महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होना एक आम बात है। आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के शरीर में पोषक तत्व की बहुत कमी होती जा रही है, क्योंकि वो अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। और जिस वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

 

पुरुषों और महिलाओं में सिर्फ शरीर की बनावट का ही अंतर नहीं होता है, बल्कि उनकी शारीरिक जरूरतों में भी बहुत फर्क होता है। पुरुषो की तुलना में महिला के शरीर में समय-समय पर हार्मोन संबंधी कई बदलाव होते हैं। जैसे की महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म का सामना करना पड़ता है,  और जिस वजह से उनका स्वास्थ्य बहुत प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो महिलाओं के शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

 

महिलाओं में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं, कि महिलाओं को किन कारणों से कमजोरी होती है।

 

महिलाओं में कमजोरी के कारण

 

  • शरीर में पोटैशियम, सोडियम जैसे प्राकृतिक खनिजों की कमी के कारण भी महिलाओं में कमजोरी होती है,

 

  • थायराइड ग्रंथि में समस्या होने के कारण भी महिलाओं को कमजोरी होती है।

 

  • महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होने की वजह है – यूरिन इंफेक्शन, स्ट्रोक और तंत्रिका तंत्र में समस्या होना,

 

  • शरीर में खून की कमी और काम के अधिक बोझ के कारण भी महिलाओं में कमजोरी होती है,

 

  • सही तरीके से नींद न लेने के कारण भी कमजोरी होती है,

 

  • भोजन में पोषक तत्वों की कमी भी बन सकती है कमजोरी का कारण,

 

  • शरीर में किसी रोग का लंबे समय तक निदान न हो पाने के कारण भी महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होती है,

 

  • एंटी कैंसर थेरेपी, डायबिटीज, विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आने से, हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स और माहवारी में अधिक ब्लीडिंग होने के कारण भी महिलाओं में शारीरिक कमजोरी होती है।

 

क्या है महिलाओं में कमजोरी के लक्षण

 

  • शरीर में हमेशा दर्द रहना,

 

  • पेट में ऐंठन और दर्द होना,

 

  • पेशाब में खून आना,

 

  • शरीर में कंपकंपी महसूस होना,

 

  • हर वक़्त थकान सा लगना,

 

  • बुखार और डायरिया होना,

 

  • भूख न लगना,

 

  • हमेशा बीमार रहना,

 

  • पेशाब से बदबू आना,

 

  • प्यास अधिक लगना,

 

  • शरीर में ऊर्जा की कमी होना,

 

  • आलस आना,

 

  • मूड चिड़चिड़ा होना,

 

  • याददाश्त  कमजोर होना,

 

 

  • सही तरीके से नींद न आना,

 

  • माहवारी अनियमित होना और अधिक ब्लीडिंग होना,

 

  • उठने, बैठने और खड़े होने पर चक्कर आने जैसा महसूस होना।

 

महिलाओं में कमजोरी को दूर करने के उपाय

 

स्वस्थ आहार खाये

 

कमजोरी को दूर करने के लिए महिलाओं को अपने भोजन में हरी और सीजनल सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे प्रमुख है। यह शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करता है। खास तौर से महिलाओं के लिए पालक बहुत फायदेमंद है।

 

महिला में कमजोरी को दूर करने के लिए इस तरह की डाइट होना जरूरी है, जैसे की –

 

  • आंवला,

 

  • दूध,

 

  • केला,

 

  • बादाम,

 

  • अंडा,

 

  • लहसुन,

 

नींद पूरी करे

 

अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं कर रही है, तो यह भी कमजोरी होने का कारण बन सकता है। हर व्यक्ति को दिन में कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए, क्योंकि नींद में कमी होने से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक परेशानी भी होती है।

 

व्यायाम और योगासन करे

 

व्यायाम करने से पुरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और साथ ही मानसिक रूप से भी फ्रैश महसूस होता है। इसलिए रोज सुबह-सुबह व्यायाम करना चाहिए।

 

वजन रखें नियंत्रित

 

मोटापा शरीर में कई बीमारियों को आमंत्रित करता है, जो की आलस्य का कारण बनता है, और जिस वजह से कमजोरी महसूस होती है। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आपको अपना वजन कम करना चाहिए।

 

पानी पीये

 

अगर आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो आपके लिए पानी पीना फायदेमंद होगा। अच्छी सेहत के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबोलिज्म भी मजबूत होता है।

 

तनाव मुक्त रहे

 

कई बार परेशान होने की वजह से भी शरीर से सम्बंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको खुश रहना चाहिए।

 

 

महिलाओं में कमजोरी को दूर करने के लिए उन्हें अपने डाइट चार्ट का पालन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके साथ रोज सुबह-सुबह योगा और एक्सरसाइज भी करना चाहिए, ऐसा करने से कमजोरी नहीं होगी। पर आप इस बात का ख़ास ख्याल रखे की अपनी डाइट चार्ट बनाते समय एक बार डाइटिशियन से कंसल्ट जरूर करे।

 

 

Doctor Consutation Free of Cost=

Disclaimer: GoMedii  एक डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफार्म है जो हेल्थ केयर की सभी आवश्यकताओं और सुविधाओं को आपस में जोड़ता है। GoMedii अपने पाठकों के लिए स्वास्थ्य समाचार, हेल्थ टिप्स और हेल्थ से जुडी सभी जानकारी ब्लोग्स के माध्यम से पहुंचाता है जिसको हेल्थ एक्सपर्ट्स एवँ डॉक्टर्स से वेरिफाइड किया जाता है । GoMedii ब्लॉग में पब्लिश होने वाली सभी सूचनाओं और तथ्यों को पूरी तरह से डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच और सत्यापन किया जाता है, इसी प्रकार जानकारी के स्रोत की पुष्टि भी होती है।